Department

Big Breaking:-‘एंजेल चकमा के साथ जो हुआ, वह घृणा आधारित अपराध’, त्रिपुरा के छात्र की मौत पर राहुल गांधी ने एक्स पर की पोस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ हुई घटना को ‘भयावह घृणा अपराध’ बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घृणा अचानक नहीं पनपती,

बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। राहुल ने भारत को प्रेम और विविधता का देश बताते हुए उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयावह घृणा अपराध है।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स पर प्रेषित पोस्ट में कहा कि घृणा अचानक पैदा नहीं होती। बीते कई वर्षों से इसे लगातार खासकर युवाओं के बीच ज़हरीली सामग्री और गैर जिम्मेदाराना कथाओं के ज़रिये बढ़ावा दिया जा रहा है और सत्तारूढ़ भाजपा के घृणा फैलाने वाले नेतृत्व की ओर से इसे सामान्य बनाया जा रहा है।

कहा, भारत एकता पर बना

कहा, भारत सम्मान और एकता पर बना है, भय और दुर्व्यवहार पर नहीं। हम प्रेम और विविधता का देश हैं। हमें ऐसा मृत समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने ही देशवासियों को निशाना बनाए जाते देख चुपचाप मुंह फेर ले।

मेरी संवेदनाएं उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ है 

हमें आत्ममंथन करना होगा और यह सामना करना होगा कि हम अपने देश को किस दिशा में जाने दे रहे हैं। उनकी संवेदनाएं चकमा परिवार एवं त्रिपुरा और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ हैं। उन्हें गर्व है कि वह आपको अपना साथी भारतीय भाई-बहन कहते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top