Department

Big Breaking:-श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया।

श्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर को रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया। इससे ट्रक नदी में ही फंस गया।

एसआई मुकेश भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रॉफ्ट के जरिए सबसे पहले ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top