उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हनी ट्रैप गिरोह में शामिल महिला समेत दो गिरफ्तार, व्यापारी को बनाया था बंधक

रुद्रपुर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रुद्रपुर पुलिस ने एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है। रुद्रपुर के एक व्यापारी ने रविवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को प्रिया नामक युवती ने उसे फुलसुंगी श्मशान घाट के पास बुलाया और अपने घर ले गई। वहां चार युवक और एक अन्य युवती ने उसे बंधक बनाकर कपड़े उतरवाए, अश्लील वीडियो बनाई और मारपीट की।

गिरोह ने वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। डरकर व्यापारी ने अपने मित्र के माध्यम से 14 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और बाद में 30 हजार रुपये नकद भी दिए।

पुलिस ने सोमवार को संभल उत्तरप्रदेश निवासी मोतीराम और ट्रांजिट कैंप निवासी पिंकी उर्फ काजल को उनके किराये के मकान से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से फिरौती के 12 हजार रुपये बरामद हुए। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top