Department

Big Breaking:-महाराष्ट्र-गुजरात के दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा के दौरान अब तक दस की गई जान

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आएं दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक दस श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

चारधाम यात्रा पर आएं महाराष्ट्र निवासी 62 बर्षीय वंदना विजय सिंह बघेल और गुजरात निवासी 68 बर्षीय पटेल नितिन भाई बालू भाई की मौत हो गई। दोनों को अलग अलग समय पर अचेतावस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ अखिल राणा ने बताया कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस को सूचना दी गई है। धाम की यात्रा के दौरान अब तक दस श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top