Department

Big Breaking:-PM Modi की ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में में जुड़ेंगे उत्तराखंड के दो लाख छात्र, तनाव होगा कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के दूसरे एपिसोड में उत्तराखंड के दो लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सफल प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना, परीक्षा तनाव कम करना और इसे उत्सव के रूप में मनाना है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 9 फरवरी को सुबह 10 बजे विभिन्न प्लेटफार्मों पर होगा।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के द्वितीय एपिसोड में राज्यभर के दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न माध्यमों से जुड़कर लाइव प्रसारण देखेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन और समय पर प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना, परीक्षा के तनाव को कम करना और परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम का पहला एपिसोड छह फरवरी को सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया, जिसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

द्वितीय एपिसोड का प्रसारण नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी, रेडियो, इंटरनेट मीडिया और विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे।

सभी विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक प्रसारण, एलईडी/टीवी, साउंड सिस्टम और इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रत्येक जनपद से फीडबैक भी एकत्र कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top