Department

Big Breaking:-संदिग्ध पेय पदार्थ के सेवन से दो लाेगों की मौत, एक गंभीर, मौके से शराब की बोतलें मिलीं

गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था। जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था।

खटीमा में देर रात संदिग्ध पेय पदार्थ पीने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध तरल पदार्थ भी बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

जानकारी के अनुसार, देर रात खटीमा कोतवाल विजेंद्र शाह को कंजाबाग रोड पर शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु और दो अन्य लोगों गंभीर होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंजाबाग निवासी डिल्लू राणा (52 ) खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्रहमील निवासी प्रवेश राणा और मलकीत सिंह राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया।

जहां उपचार के दौरान मलकीत की भी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था। जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था।

मामले की जांच की जा रही है। खटीमा उप जिला अस्पताल के डॉ. वीपी. सिंह ने बताया कि तीव्र मिथाइल अल्कोहल केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे यह आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।


Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top