Department

Big Breaking:-नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत पहुंची उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं गिरफ्तार, एक अन्य महिला को भी पकड़ा

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस रविवार को रायपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रही थी। इस दौरान साईं कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर तीन विदेशी महिलाएं रहती मिलीं। इन महिलाओं से जब दस्तावेज मांगे गए तो वे आनाकानी करने लगीं। सख्ती से पूछताछ करने के पर उन्होंने अपने दस्तावेज दिखाए।

रायपुर थाना पुलिस ने नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत आईं उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी देहरादून में रह रही किर्गिस्तान की एक महिला को भी पकड़ा गया है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस रविवार को रायपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रही थी। इस दौरान साईं कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर तीन विदेशी महिलाएं रहती मिलीं। इन महिलाओं से जब दस्तावेज मांगे गए तो वे आनाकानी करने लगीं। सख्ती से पूछताछ करने के पर उन्होंने अपने दस्तावेज दिखाए। 

इस दौरान पता चला कि एक महिला किर्गिस्तान की रहने वाली है जबकि दो महिलाएं उज्बेकिस्तान हैं। उनके पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया। इसके अलावा फर्जी तरीके से तैयार किए गए कई दस्तावेज भी इनके पास मिले। पुलिस सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top