Department

Big Breaking:-बिजली उत्पादन को लेकर UJVNL ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी

बिजली उत्पादन को लेकर UJVNL ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी

विद्युत उत्पादन में वृद्धि निगम प्रबंधन की ओर से वेपरियोजनाओं व विद्युत गृहों के परिचालन के लिए बनाई गई ठोस रणनीति का नतीजा है।

प्रदेश में बिजली उत्पादन को लेकर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। यूजेवीएनएल ने आठ सितंबर को 2.6 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली उत्पादन किया है। प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया, आठ सितंबर को 2.6071 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है, जो निगम का स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है।

इससे पहले अगस्त माह में तीन बार अपना एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया गया था। 13 अगस्त को 2.59788 करोड़ यूनिट, 18 अगस्त को 2.5992 करोड़ यूनिट, 25 अगस्त को 2.6015 करोड़ यूनिट उत्पादन किया गया था। कहा, विद्युत उत्पादन में वृद्धि निगम प्रबंधन की ओर से परियोजनाओं व विद्युत गृहों के परिचालन के लिए बनाई गई ठोस रणनीति का नतीजा है। इस रणनीति को धरातल पर उतारने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top