Department

Big Breaking:-गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोके विधायकों के वाहन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के बाद लौट रहे विधायकों के वाहनों को गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर रोकने का प्रयास किया।

गैरसैंण (चमोली)। भराडीसैंण विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वापस जा रहे विधायकों की गाड़ी को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने यूकेडी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए मालसी जेल भेज दिया।

गुरुवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान कुछ विधायक वापस अपने गंतव्य को जा रहे थे। जिनको यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने सिमली तिराहे पर रोकने का प्रयास किया।

यूकेडी के केंद्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रमोद नैनवाल और मोहम्मद शहजाद को आगे बढ़ने से रोका।

प्रदर्शनकारी विधायकों की गाड़ी को रोककर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अस्थाई जेल मालसी भिजवाया गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि उक्रांद ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने को लेकर पूर्व में कहा था कि गैरसैंण राजधानी घोषित नहीं हुई तो विधायकों को भराड़ीसैण से वापस नहीं जाने देंगे।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने वापस जा रहे विधायकों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आशीष नेगी, जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, कुंवर सिंह दानू, हेमा गड़िया, पूजा शर्मा सहित यूकेडी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top