Department

Big Breaking:-उत्तराखंड महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

देहरादून।  रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की और धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर सिलेंडर उठाकर नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा पर निकलीं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाई और लोगों को खिलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है।

पुलिस ने बाद में प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मानजमा खानजया कर्नाटकउर्मिला ढोंडियाल थापाअंशुल त्यागीमंजू मिश्राअनीता सकलानीपूनम सिंहदीपा चौहाननलिनी दीक्षितचन्द्रकला नेगीभावना शर्मासुशीला शर्माअनुराधा तिवाड़ीदेवेंद्र कौररेखा ढींगरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top