उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था, वो पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में रहती थीं
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है. उनकी माता सावित्री देवी का आज निधन हो गया है. योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने ईटीवी भारत से फोन पर बात कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था. वे एक गृहिणी थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं. बीते महीनों में उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हुआ था. तब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंचे थे.



