उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड 108 एंबुलेंस सेवा: हर दिन 379 बार जिंदगी और मौत के बीच दौड़ लगाती 108

उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन औसतन 379 आपातकालीन मामलों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाती है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों के मरीज शामिल हैं।

देहरादून। प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा हर दिन औसतन 379 बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दौड़ती है। यानी हर घंटे करीब 16 बार जिंदगी बचाने की उम्मीद में एंबुलेंस का सायरन गूंजता है।

प्रत्येक वर्ष लगभग 1,38,369 मामलों में एंबुलेंस की सेवा ली जा रही है। इनमें सड़क हादसों के घायलों से लेकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों तक को पहुंचाई गई मदद शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, सालाना 11,512 सड़क दुर्घटना मामलों में 108 की मदद ली गई। यानी हर दिन करीब 32 बार सड़क हादसों के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेवा की जरूरत पड़ी।

प्रसव से लेकर सांस और हृदय की परेशानी में सहारा

108 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं से लेकर गंभीर मरीजों तक के लिए मददगार बनी है। सालाना गर्भावस्था से जुड़े 39,373 मामले दर्ज हो रहे हैं, जबकि करीब 670 प्रसव एंबुलेंस में हो रहे हैं। सांस, पेट, हृदय संबंधी समस्याओं और स्ट्रोक के मरीजों को भी इस सेवा से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सालाना कितनी बार एंबुलेंस की मदद

क्र. सं.आपात स्थिति का प्रकारदर्ज मामले
1गर्भावस्था संबंधी मामले39,373
2एंबुलेंस में प्रसव670
3अन्य चोटें8,757
4पेट की समस्याएं12,436
5सांस संबंधी समस्याएं10,874
6हृदय संबंधी समस्याएं6,012
7स्ट्रोक1,288
8बीमार शिशु (0-1 वर्ष)2,719
9अन्य मामले44,728
कुलकुल दर्ज मामले1,26,857

108 एंबुलेंस सेवा के लिए उत्तराखंड में 272 वाहन हैं। इनमें 218 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और 54 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस हैं। एंबुलेंस का बेड़ा बढ़ाने का कार्य चल रहा है। उम्र पूरी कर चुकी एंबुलेंस को हटाकर उनके स्थान पर नई एंबुलेंस लाई जा रही हैं।

विनय शंकर पांडेय, सचिव-स्वास्थ्य

जिलावार एंबुलेंस की स्थिति

क्रमांकजिला (District)एंबुलेंस की संख्या (Ambulances)
1देहरादून32
2हरिद्वार29
3पौड़ी गढ़वाल28
4ऊधमसिंह नगर25
5नैनीताल23
6चमोली22
7टिहरी गढ़वाल22
8उत्तरकाशी19
9पिथौरागढ़18
10रुद्रप्रयाग12
11चंपावत10
12बागेश्वर10
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top