Department

Big Breaking:-हिमालयी क्षेत्र में सौर ऊर्जा का अगुवा बना उत्तराखंड, अब तक स्थापित हो चुकी 837.89 मेगावाट सोलर पावर क्षमता

उत्तराखंड ने 837.89 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर हिमालयी राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, यह मैदानी राज्यों से काफी पीछे है, लेकिन भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद अन्य पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल, जम्मू-कश्मीर,

अरुणाचल, लद्दाख और सिक्किम से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य 2027 तक इसे 2500 मेगावाट तक बढ़ाना है, ताकि ऊर्जा आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके।

देहरादून। देश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन मैदानी राज्यों की तुलना में उत्तराखंड अभी काफी पीछे है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 837.89 मेगावाट सौर विद्युत क्षमता स्थापित की जा चुकी है।

यह कुल राष्ट्रीय क्षमता 1,32,848.26 मेगावाट सौर ऊर्जा का एक छोटा हिस्सा है। अगर, उत्तराखंड की तुलना राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे अग्रणी राज्यों से की जाए तो बड़ा अंतर दिखाई देता है। अलबत्ता, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे आगे है।

इन राज्यों से हो रही तुलना

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों से उत्तराखंड अभी काफी पीछे है, लेकिन तस्वीर तब बदल जाती है, जब उत्तराखंड की तुलना समकक्ष हिमालयी व केंद्र शासित प्रदेशों से की जाती है। उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन में सबसे आगे है। उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता 837.89 मेगावाट है।

इसके सापेक्ष हिमाचल प्रदेश की 310.29 मेगावाट, जम्मू-कश्मीर की 79.48 मेगावाट, अरुणाचल प्रदेश की 15.44 मेगावाट, लद्दाख की 11.40 मेगावाट और सिक्किम में 7.56 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता ही विकसित की जा सकी है।

जानकारों के अनुसार पर्वतीय राज्यों में भौगोलिक परिस्थितियां, भूमि उपलब्धता और पर्यावरणीय प्रतिबंध बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ी चुनौती होते हैं।

इसके बावजूद उत्तराखंड ने अन्य हिमालयी राज्यों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार ने सोलर एनर्जी पालिसी के तहत वर्ष 2027 तक सौर क्षमता को 2500 मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, ताकि राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

हिमालयी राज्यों की तस्वीर

राज्यवार्षिक उत्पादन
उत्तराखंड1340.6
हिमाचल प्रदेश496.5
जम्मू-कश्मीर127.2
अरुणाचल प्रदेश24.7
लद्दाख18.2
सिक्किम12.1
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top