
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से 10 अप्रैल तक राज्य के 29 केंद्रों पर होगा।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की व इंटर की परीक्षा शुक्रवार को खत्म हो गई। हाईस्कूल में हिंदूस्तानी संगीत व इंटर में संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय के साथ संपन्न हुई।
इस बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार जिले में दस व्यक्तिगत बालक बालिकाएं डमी परीक्षार्थी के रूप में नकल में पकड़े गए थे।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से दस अप्रैल तक राज्य के 29 केंद्रों में होगा। हाईस्कूल की 6,70,028 एवं इंटर की 5,14,787 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी।
इस साल 21 फरवरी से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू हुई थी। 1261 केंद्रों में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में 12,266 व इंटर की परीक्षा में 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हुए।
शुक्रवार को बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड रामनगर ने मूल्यांकन की भी रूपरेखा तैयार कर ली है।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 27 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य में हाईस्कूल में 1,937 व इंटर में 1,725 शिक्षकों की तैनाती की गई है। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा।
सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में ही 50 प्रतिशत मूल्यांकित उत्तरपुस्तकाओं की भी दोबारा जांच की जाएगी। ताकि परीक्षक की ओर से भूलवश की गई किसी तरह की गलती को पकड़कर ठीक किया जा सके।
प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जो सारी मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और बोर्ड को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। सचिव ने बोर्ड परीक्षा में लगे









