Department

Big Breaking:-शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। स्टाफ की तैनाती भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण करते ही हो गई है। 

शपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को निजी स्टाफ के रूप में गोपाल नयाल मिले हैं। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल वर्तमान में सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम के साथ थे। कैबिनेट मंत्री खजानदास को निजी स्टाफ के रूप में हरीश कुमार दिए गए हैं।

वरिष्ठ निजी सचिव हरीश अभी तक अपर सचिव वंदना के साथ थे। वहीं, वरिष्ठ निजी सचिव विजय पाल को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का निजी स्टाफ बनाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ थे।

निजी सचिव राजकुमार पाठक को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ लगाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव झरना कमठान के साथ थे। उधर, निजी सचिव अमित कुमार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का निजी स्टाफ बनाया गया है। वे अभी तक अपर सचिव हिमांशु खुराना के साथ थे।

मंत्री संबंधी पूरा कामकाज देखता है निजी स्टाफ

निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। निजी सचिव, सहायक और अन्य कर्मचारी, मंत्री और सरकारी विभागों के बीच एक चेन के रूप में काम करते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top