Department

Big Breaking:-उत्तराखंड: जंगल से निकलकर हाईवे की ओर दौड़ा हाथी, लोग भागे… कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक

कोटद्वार में गिवईस्रोत पुल के पास एक हाथी जंगल से निकलकर अचानक हाईवे की ओर दौड़ने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रेहड़ी-ठेली वाले अपना सामान छोड़कर भागने लगे।

कोटद्वार। गिवईस्रोत पुल के समीप सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी हाईवे की ओर बढ़ने लगा।

मौके पर खड़े रेहड़ी-ठेली वाले भी सामान छोड़कर भागने लगे। हाथी की चहलकदमी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग गिवईस्रोत से सिद्धबली मंदिर तक अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि कई बार हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमक जाता है।

शनिवार सुबह गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी दौड़ते हुए हाईवे की ओर बढ़ने लगा। हाईवे के नजदीक पहुंचे हाथी को देख लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।

हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी दूर जाकर खड़े हो गए।कुछ देर हाईवे के समीप खड़े होने के बाद हाथी वापस चरेख की ओर जाने वाले जंगल में चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, कई बार हाथी जंगल से निकलकर पानी पीने के लिए नदी में पहुंचता है। जिसके चलते कई बार वह हाईवे के समीप भी पहुंच जाता है। ऐसे में हाथी से छेड़छाड़ राहगीरों के लिए भारी पड़ सकती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top