Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में उपनल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, धामी सरकार ने दिए समान कार्य-समान वेतन के आदेश

उत्तराखंड की धामी सरकार ने नए साल के प्रारंभ में ही उपनल कर्मियों को बड़ा तोहफा दे दिया है, खबर यह है कि धामी सरकार ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, आज मंगलवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की,

इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन दिए जाने का शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

उपनल पदाधिकारियों संग भेंट कर सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी सभा पदाधिकारियों को इस योजना के शासनादेश जारी होने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

वहीं इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी उपनल कर्मचारियों के हितों का सम्मान करती है और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top