उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत आज, भारी पुलिस बल तैनात… एसबीआई रोड बंद

रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत आज दोपहर को होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचेंगे।

रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से बुधवार दोपहर को महापंचायत का ऐलान किया गया है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर इस महापंचायत में पहुंचेंगे। इसके चलते सिविल लाइंस में एसबीआई रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

वहीं किसानों ने भी मंच सजाना शुरू कर दिया है। यातायात प्लान पहले से ही लागू कर दिया गया है। जेएम के निर्देश के बाद अधिकांश स्कूलों की छुट्टी 11 बजे हो जाएगी। इसके बाद एक बजे से किसानों की पंचायत है।

वहीं राहत की बात यह है कि शहर में साप्ताहिक बंदी होने के चलते उतनी अव्यवस्था नहीं होगी। शाम चार बजे तक यह महापंचायत होंगी। महापंचायत में ही निर्णय होगा कि 19 अगस्त से एसडीएम कार्यालय पर चल रहा धरना समाप्त होगा या आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top