Department

Big Breaking:-उत्तराखंड: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों का होगा कायाकल्प, उपलब्ध कराई जा रहीं आधुनिक सुविधाएं

तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्रों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए छात्रावासों का 9 करोड़ से अधिक की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है।

देहरादून। तपोवन स्थित आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

विद्यालय के छात्रावासों के कायाकल्प के लिए नौ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। इसके तहत छात्रावासों की मरम्मत, कमरों के आधुनिकीकरण, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बेहतर विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर और सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के आवासों के जीर्णोद्धार का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

इस पर चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि व्यय की जा रही है, ताकि परिसर में रहने वाले शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हाल ही में यहां के छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जेईई और नीट की निश्शुल्क कोचिंग

विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट की निश्शुल्क कोचिंग सविधा मिल रही है। साथ ही पहली बार छात्र एआइ की पढ़ाई भी कर रहे हैं। डिजिटल व स्टैम लैब उपलब्ध है।

10वीं बोर्ड में 70 छात्र 80 प्रतिशत से ऊपर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 70 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि केवल एक छात्र 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ। विद्यालय प्रशासन ने इसे शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया।

पांच करोड़ की सहायता से छात्रों को मिली सुविधाएं

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता भट्ट ने विभिन्न स्रोतों से करीब पांच करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त कर स्कूल वाहन, खेल सामग्री, विद्यालय परिसर की सज्जा, बाउंड्री वाल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top