Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में इन बच्चों के लिए खुशखबरी,अब कोचिंग में मिलेगी 50% से अधिक छूट!

देहरादून: प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के बच्चों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और सेना संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) की कोचिंग में 50 फीसदी या इससे अधिक की छूट देने जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं….लेकिन कोचिंग की अधिक महंगाई के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया है कि उपनल के माध्यम से कोचिंग शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, 25 फीसदी की छूट कोचिंग संस्थानों से बातचीत करके सुनिश्चित की जाएगी…जबकि शेष 25 फीसदी शुल्क युवाओं को स्वयं वहन करना होगा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कई कोचिंग संस्थान इस योजना को समर्थन देने के लिए तैयार हैं और जल्द ही इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर योजना को लागू किया जाएगा।

बैठक में पूर्व सैन्य अधिकारियों को निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करने और आवश्यक सुझाव देने के लिए कहा गया। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करने की योजना बनाई है।

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top