उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सऊदी अरब में फंसा उत्तराखंड का दिनेश, 10 माह से नहीं मिली सैलरी, खाने के लाले… भारत आने से रोका

सऊदी अरब में फंसा उत्तराखंड का दिनेश, 10 माह से नहीं मिली सैलरी, खाने के लाले… भारत आने से रोका

धारचूला का दिनेश सिंह धामी सऊदी अरब में 10 महीने से वेतन न मिलने के कारण फंसा हुआ है और कंपनी द्वारा एग्जिट प्रक्रिया पूरी न करने से भारत नहीं लौट पा रहा है।

धारचूला। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए धारचूला विकासखंड के ग्राम खेला निवासी एक युवक पिछले दस माह से वहां फंसा हुआ है।

कंपनी ने उसका वेतन रोक दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नही करने के कारण उसे वापस भारत भी नहीं आने दिया जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसडीएम धारचूला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

सीएम को भेजा ज्ञापन
ग्राम खेला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार वर्मा ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि गांव का दिनेश सिंह धामी सऊदी अरब के जुबैल शहर में कार्यरत है।

कंपनी ने लगभग 10 माह से उसका वेतन रोक रखा है, जिससे उसका परिवार यहां गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दिनेश ने अपना बकाया वेतन पाने के लिए सऊदी अरब के एचआरएसडी और लेबर कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

कंपनी द्वारा एग्जिट प्रक्रिया पूरी न किए जाने से वह न तो भारत लौट पा रहा है और न ही दूसरी जगह काम कर पा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित को बकाया वेतन दिलाने और सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top