उत्तराखण्ड

Big Breaking:-किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मतगणना आज, टिकी नजरें

किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मतगणना आज, टिकी नजरें

किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिका चुनावों की मतगणना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हो गई है।

किच्छा (ऊधमसिंहनगर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में नगर पालिका चुनाव की मतगणना प्रारंभ हो गई है। पहले नगर पालिका सिरौली कलां की मतगणना प्रारंभ हो गई, उसके बाद किच्छा नगर पालिका की मतगणना प्रारंभ हुई।

नगर पालिका चुनावों में किच्छा व सिरौली कलां में टक्कर आमने सामने है। किच्छा में जहां सीधा मुकाबला भाजपा ओर कांग्रेस के बीच है वही सिरौली कलां में मुकाबला कांग्रेस ओर निर्दल के बीच है। सिरौली कलां में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।

सिरौली कलां में पालिकाध्यक्ष सहित चार वार्ड के लिए मतगणना की जा रही है। मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्य द्वार पर भारी संख्या में।पुलिस फोर्स तैनात किया गया है वहीं बाहर हाईवे पर भी भारी फोर्स तैनात किया गया है।

पुलिस कर्मी हाईवे व लिंक मार्ग पर किसी वाहन को नहीं रुकने दे रहे है। इस दौरान दंगा नियंत्रण वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए। मुख्य द्वार के अंदर बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर पास को भली भांति चेक करने के बाद ही आने दिया जा रहा है।

किच्छा नगर पालिका चुनाव को विधायक तिलक राज बेहड़ व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच हुई राजनैतिक टकराव ने हाट बना दिया। दोनों के बीच हुए घमासान के बाद मतगणना पर रोक लगा दी गई थी।

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो वहां से प्रशासन को मतगणना करवा 9 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने के आदेश के बाद प्रशासन को आ फानन में मतगणना करवानी पड़ी। जिसके चलते मतगणना स्थल को प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया है। बुधवार सुबह आए बजे मतगणना प्रारंभ हो गई।

किच्छा नगर पालिका से जहां भाजपा के संदीप अरोड़ा मैदान में है तो कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह मैदान में है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में अब्दुल रशीद जक्कू ने त्रिकोणीय बनाने का भरसक प्रयास किया, परंतु वह कांग्रेस के वोटो में सेंध लगाने में कामयाब होते नहीं दिखे। जिससे मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही सिमट कर रह गया।

वहीं सिरौली कलां में भाजपा से किसी ने दावेदारी नहीं की। कांग्रेस से जहां राशिदा को अपना प्रत्याशी बनाया वहीं निर्दल के रूप में फरहीन जहां मैदान में है। मुकाबला दोनों में ही आमने सामने है। वही किच्छा नगर पालिका के 20 वार्ड में 81 प्रत्याशी वहीं सिरौली कलां के चार वार्ड में 27 सभासद पद के प्रत्याशी मैदान में है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top