उत्तराखण्ड

Big Breaking:-नव वर्ष पर उत्तराखंड की वादियां कर रही हैं आकर्षित, चकराता उमड़े पर्यटक; बस बर्फबारी का हैं इंतजार

नए साल का जश्न मनाने के लिए चकराता में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। लगभग 90 प्रतिशत होटल, होमस्टे और रिजार्ट भरे हुए हैं। जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिला है। पर्यटक बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चकराता की खूबसूरत वादियां, टाइगर फाल और मोहिला टाप जैसे स्थल सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, पार्किंग की समस्या बनी हुई है।

चकराता : नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वीकेंड और नव वर्ष के उत्सव के लिए देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे हैं। इन पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय व्यापारी भी खुशी हैं।

चकराता होटल एसोसिएशन के दिगंबर चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत होटल, होमस्टे और रिजार्ट फुल हो चुके हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय को मजबूती मिली है। हालांकि, छावनी बाजार में सीमित पार्किंग की समस्या के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चकराता की खूबसूरत वादियां, देवदार और चीड़ के घने जंगल, ठंडी हवा और बर्फीली चोटियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। यहां आने वाले पर्यटक टाइगर फाल, लोखंडी, कोटी कानासर, देववन, चिलमिरी टाप, रामताल गार्डन और मोहिला टाप जैसे प्रमुख स्थलों का आनंद ले रहे हैं।

सुबह के समय चिलमिरी टाप से उगते सूरज का दृश्य और दोपहर में चंद्राकर क्षेत्र में हिमालय की पहाड़ियों के अद्भुत नजारे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। टाइगर फाल में गिरते झरने की खूबसूरती और मोहिला टाप के बुग्याल पर्यटकों को भा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top