Department

Big Breaking:-उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ के बैलारा जंगल में भीषण आग, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

चिन्यालीसौड़ के बैलारा जंगल में भीषण आग लग गई है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान का खतरा है।

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। धरासू वन रेंज के अंतर्गत बैलारा का जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में है। जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया हुआ है।

आग की लपटों से अमूल्य वन संपदा व वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जंगल कई घंटों से धू-धू कर जल रहा है, लेकिन मौके पर वन विभाग की टीम नजर नहीं आई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे, जिससे आग और अधिक फैल गई।

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और सूखी वनस्पतियों के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग से वन्य जीवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर आग पर काबू पाने की मांग की है।

वहीं, क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर वर्ष गर्मियों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस इंतजाम नहीं किए जाते।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से लोगों से जंगलों के आसपास सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top