Department

Big Breaking:-चारधाम यात्रा मार्गों पर हाई-टेक बुलेट से गश्त करेगी उत्तरकाशी पुलिस, सुरक्षा होगी मजबूत

उत्तरकाशी पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए हाई-टेक बुलेट मोटरसाइकिलें तैनात की हैं। ये मोटरसाइकिलें दुर्घटना और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा मार्ग पर अब उत्तरकाशी पुलिस हाईटेक बुलेट मोटरसाइकिलों से गश्त कर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा दुर्घटना व आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

शनिवार को एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पांच हाईटेक बुलेट मोटरसाइकिलों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रखना किया।

एसपी कमलेश उपाध्याय ने बुलेट मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एसपी उपाध्याय ने बताया कि इन अत्याधुनिक मोटर साइकिलों को विशेष रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा, जो दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सभी मोटर साइकिलें आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित

एसपी ने बताया गया कि सभी मोटर साइकिलें आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं, जिनमें एल्कोमीटर, लाउड हेलर, जीपीएस सिस्टम, सायरन एवं फ्लैश लाइट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से पुलिस बल यात्रा मार्गों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा दुर्घटना व आपात स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान की जायेगी।

यात्रियों की सुरक्षा और मजबूत होगी

एसपी ने कहा, कि इससे यात्रा के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं सुविधा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण चुफाल आदि रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top