Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के स्कूल-कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के निर्देश

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

देहरादून। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगी।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्यालयी, संस्कृत, तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डा रावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और ‘वंदे मातरम्’ को जन-जन की आवाज़ बनाना है।

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे राष्ट्रभावना को समर्पित और देशभक्ति को सुदृढ़ करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top