Big Breaking:-विकासनगर: सेवानिवृत्त कर्मी का आसन नदी किनारे मिला शव, डूबने की आशंका

हरबर्टपुर नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीचंद का शव शाहपुर कल्याणपुर गांव के पास आसन नदी किनारे मिला। वह शनिवार शाम से लापता थे, जिसकी सूचना उनके बेटे ने पुलिस को दी थी। श्रीचंद नशे के आदी थे और नदी के बहाव में उनका शव मिलने से डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विकासनगर। हरबर्टपुर नगर पालिका से रिटायर्ड कर्मी का शाहपुर कल्याणपुर गांव के पास आसन नदी किनारे से शव मिला है। व्यक्ति नशे का आदी था। नदी में पानी के बहाव में पड़ा मिलने पर डूबने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के पुत्र ने मौखिक रूप से पुलिस को पिता के लापता होने की सूचना दी थी। पालिका हरबर्टपुर से रिटायर्ड श्रीचंद 61 पुत्र प्रभु निवासी शाहपुर कल्याणपुर शनिवार सायं से लापता था।

उसके पुत्र ने हरबर्टपुर चौकी की पुलिस को पिता श्रीचंद के लापता होने की फोन पर सूचना दी थी। पुलिस लापता को तलाश ही रही थी कि रविवार सुबह आसन नदी के बहाव में श्रीचंद को मृत पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें