Girdhari Lal Sahu Arrest: देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फरार चल रहे पति को गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरधारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।
Girdhari Lal Sahu Arrest: देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फरार चल रहे पति को गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरधारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। कभी लग्जरी कारों की चमक से रुतबा झलकता था, अब पुलिस की गाड़ी में बैठकर जेल पहुंचना पड़ा। शनिवार को आरोपी गिरधारी लाल साहू को पुलिस गाड़ी में बैठाकर एसएसपी कार्यालय ले गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया और वहां से सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया।
साहू की राजनीतिक पहचान और रसूख की चर्चा लंबे समय से रही है। रेखा आर्या के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद साहू को मंत्री पति होने के नाते वीआईपी प्रोटोकॉल भी मिलता रहा। लेकिन, रेखा से साहूके विवाद के बाद अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। रेखा पिछले करीब दस साल से मंत्री हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद उनका राजनीतिक कद बढ़ा।
सरकारी आवास में रहता था साहू
वर्तमान में वे महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री हैं। लिहाजा, साहू अक्सर यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे। मंत्री के सोमेश्वर दौरे में भी उनके साथ नजर आते थे। मंत्री रेखा और साहू कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ शामिल हुए। इन कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो मंत्री के सोशल मीडिया पर भी हैं।
अफसरों को देता था मौखिक निर्देश
साहू के रुतबे की चर्चा सिर्फ गाडियों तक सीमित नहीं थी। बताया जाता रहा है कि वे अफसरों और कर्मचारियों को मौखिक निर्देश दिया करते थे। लेकिन, प्रेसवार्ता से लेकर थाने की गाड़ी तक, हर जगह साहू पुलिस की हिदायतें और उनका पालन करते नजर आए। देहरादून पुलिस के मुताबिक, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर ऐक्ट समेत 44 मुकदमे दर्ज हैं। एसआईटी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में गिरफ्तारी के बाद साहू की दीपावली इस बार जेल में ही मनेगी।



