Department

Big Breaking:-पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल में चुनाव, प्रदेश के 11 IAS और तीन IPS अफसर ड्यूटी में जाएंगे

चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड के 11 आईएएस और तीन आईपीएस अफसर जाएंगे। दो आईएएस अफसरों को को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।

चार राज्यों पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल के चुनाव में उत्तराखंड के 14 अफसरों की ड्यूटी लग गई है। इनमें 11 आईएएस और तीन आईपीएस के नाम शामिल हैं। वहीं, दो आईएएस अफसरों को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस राजेंद्र कुमार, श्री धर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा की ड्यूटी केरल विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।

वहीं, आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत की ड्यूटी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी षणमुगम, विनीत कुमार, विनीत तोमर की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में और आईएएस हिमांशु खुराना व वंदना की ड्यूटी असम विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।

आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल और सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में बतौर पुलिस पर्यवेक्षक भेजा गया है। वहीं, दो आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top