Department

Big Breaking:-चलती ट्रेन से आखिर कहां गायब हो गई प्रज्ञा सिंह? हरिद्वार से मुजफ्फरनगर गई पुलिस टीम

चलती नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुई नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह की तलाश में पुलिस टीम मुजफ्फरनगर भेजी गई है। पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जो अब अपहरण के मामले में बदल दी गई है, लेकिन पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

लक्सर। चलती ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता की तलाश में एक पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

मनीष अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर दी

कानपुर के मछरिया रोड नौबस्ता निवासी मनीष अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच मई को वह अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। वह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे।

इस दौरान उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों मे ट्रेन से लापता हो गयी। मामले में पहले लक्सर कोतवाली मे पहले विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी लेकिन नवविवाहिता का कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओ में तरमीम कर किया गया था।

पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया 

पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। इस बीच पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पुलिस यहां रेलवे स्टेशन और रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top