Department

Big Breaking:-क्या चार नवंबर को कैंची धाम के दर्शन नहीं होंगे? जानें वजह

तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल भ्रमण पर हैं। राष्ट्रपति चार नवंबर को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी।

जिसके चलते मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा दृष्टि के तहत कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि के तहत श्रद्धालु दोपहर 12 बजे बाद ही मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top