Department

Big Breaking:-भालू के हमले में महिला घायल, एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

पौड़ी गढ़वाल के च्वारा गांव में एक महिला पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। पौड़ी जिले के ग्राम च्वारा की रहने वाली एक महिला अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थी तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया, लेकिन भालू के हमले में महिला गंभीर घायल हो चुकी थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्राम च्वारा ब्लाक द्वारीखाल तहसील लैंसडौन निवासी भुन्द्रा देवी पत्नी स्व. नेत्र सिंह अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थीं।

अचानक वहां एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।

महिला की पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जंगल की ओर दौड़े। लोगों के पहुंचने तक भालू महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर चुका था। ग्रामीणों के पहुंचने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, ग्राम प्रधान सुराड़ी एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भुन्द्रा देवी को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चेलूसैण लाया गया।

वहां से उन्हें गंभीर चोटों के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अमित असवाल घायल को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top