उत्तराखण्ड

Big Breaking:-महिला अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, ज्ञापन सौंपा

देहरादून।


राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस अब सड़कों के साथ-साथ संवैधानिक स्तर पर भी सक्रिय होती दिख रही है।

आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन देहरादून पहुंचा और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से मुलाकात की।


प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों, छेड़छाड़, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसी घटनाओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए।

साथ ही महिला हेल्पलाइन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की मांग की गई।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो कांग्रेस महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारी शामिल थीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top