Department

Big Breaking:-21 दिसंबर को देहरादून में होगा कुश्ती दंगल, यूपी और उत्तराखंड के पहलवान करेंगे दो-दो हाथ

देहरादून में 21 दिसंबर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहलवान भाग लेंगे और अपनी कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रतियोगिता देहरादून के स्थानीय लोगों के लिए एक मनोरंजक कार्यक्रम होगा, जिसमें पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

देहरादून। वीर बाल शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्री राम सेना समिति की ओर से 21 दिसंबर को परेड ग्राउंड में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। समिति के खेल प्रमुख बृजेश चावला ने बताया कि दोपहर तीन बजे से होने वाली कुश्ती दंगल में उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश के पहलवान भी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

मंदिर में स्थाई धातु का ध्वज किया स्थापित

देहरादून: गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में विगत 25 नवम्बर 2025 को स्थापित धर्म ध्वज को स्थाई धातु का बना दिया गया है।

मंदिर के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि भगवा रंग के ध्वज में कोविदार वृक्ष के साथ साथ ॐ भी स्थापित किया गया है। जन-जन को सनातन से जोड़ने के उद्देश्य से स्थाई धातु के ध्वज को स्थापित किया गया है। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top