Department

Big Breaking:-योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर से हुए रवाना, मां का आशीर्वाद लिया; पारंपरिक कंडाली का साग खाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर से विदाई ली। दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने ग्रामीणों, बच्चों और युवाओं से मुलाकात की, उनकी कुशलता पूछी।

उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया और पारंपरिक कंडाली का साग खाया। मुख्यमंत्री धामी के साथ जनता इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। योगी ने गांव की पगडंडियों पर लोगों से मिलकर उनके साथ समय बिताया।

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर से रवाना हो गए। इससे पहले वह गांव की पगडंडियों में लोगों से मिले।

बच्चों को दुलारा, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। घर-घर जाकर उन्होंने लोगों की कुशलता पूछी उनसे मिलने भी लोग आते रहे। दोपहर के भोजन में परंपरागत कंडाली का साग खाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यमकेश्वर पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने जनता इंटर कालेज यमकेश्वर के भवन का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लोकार्पण किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने गांव पंचूर पहुंचे थे। अपनी माता सावित्री देवी का उन्होंने आशीर्वाद लिया।

रात को वह स्वजन के साथ घर में रहे। सुबह वह गांव में लोगों से मिलने के लिए निकले। गांव की पगडंडियों में वह लोगों की कुशलता लेते रहे। स्कूल जाते बच्चे मिले तो वह उन्हें आशीर्वाद देते रहे। पहले उनसे मिलने लोग आते रहे। दोपहर के भोजन में उन्होंने कंडाली के साग का स्वाद लिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे वह यह यहां से निकले।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top