Rishikesh

Big Breaking:-रोमांच के नाम पर जोखिम में डाली जान, युवक ने गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में लगाई छलांग

वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो लक्ष्मणझूला–नीलकंठ मार्ग स्थित गरूड़ चट्टी में गंगा पर बने पुल का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा हो।

वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। गरूड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक है, जबकि गंगा नदी का बहाव तेज होने के साथ-साथ नीचे चट्टानें भी हैं। इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।

हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरूड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है और वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं।

युवक के इस वीडियो को नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बना कर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हो सकता है यह वीडियो पुराना हो।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top