उत्तराखण्ड

Big Breaking:-युवक की गोली लगने से हुई मौत

पटेलनगर रात्रि को अमन पुत्र किशन लाल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणगढ़ी के निकट, मेंहूंवाला माफी थाना पटेल नगर अपने 04 अन्य दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर बैठकर पार्टी कर रहा था।

पार्टी के दौरान अमन द्वारा .32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली गई व दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा,

पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था व पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्तौल का ट्रिगर दब गया व चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्तौल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर को लगी, जिसे तत्काल उसके मित्रों द्वारा इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया।


मृतक का नाम–

सागर पुत्र राजेश कुमार गिरी निवासी 76/75 गांधी ग्राम निकट गुरु टैग बहादुर गुरुद्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
उम्र – 30 वर्ष

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top