देहरादून

Big Breaking:-युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल सचिव राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर की ये मांग

आज दिनांक 23.7.2025 को युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड से मिलकर माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेश के अनुपालन के परिपेक्ष में

आज सचिव राज्य निर्वाचन आयोग से मिलकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की यदि दो जगह वोट होने के बावजूद प्रत्याशियों के नामांकन भविष्य में रद्द हो सकते है तो दो जगह वोट होने के बावजूद वोटर एक से ज़्यादा जगह अपना मत कैसे दे सकते है ।

प्रतिनिधि मंडल ने दो जगह के वोटरों को चिन्हित कर भिन्न किये जाने तक चुनाव में रोक लगाने की मांग की जिस पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि अभी मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है जो भी न्यायालय का आदेश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह छेत्री सहित, अश्वनी बिष्ट, कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सरिता बिष्ट, अजय रावत, आशीष मल्ल आदि मौजूद रहें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top