Rishikesh

Big Breaking:-आनंद महिंद्रा ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर की ऋषिकेश की तस्वीरें, बोले- ‘शहर तो बिल्कुल बदल गया’

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ऋषिकेश के बदलते स्वरूप पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शहर के काफी बदल जाने की बात कही। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए उम्मीद जताई कि शहर अपनी आत्मा बचाए रखेगा।

ऋषिकेश। प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महेंद्रा ने ऋषिकेश पहुंचने पर अपने एक्स हैंडल (पूर्व में टि्वटर) से ऋषिकेश के बदलते स्वरूप को लेकर पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘ऋषिकेश तो बिल्कुल बदल गया। उम्मीद जताई कि शहर अपनी आत्मा बचाए रखेगा।

18 अक्टूबर को की गई अपनी पोस्ट के साथ तीन फोटो भी साझा की है। यह फोटो आस्था पथ की हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने ऋषिकेश में अपने फिल्म बनाने के दिनों को याद किया। चोटीवाला रेस्टोरेंट तक उनके लिए कैंटीन जैसा हुआ करता था। उन्होंने लिखा कि वह काफी समय से वापस नहीं आए हैं। तब से अब तक कई वाक-वे बन गए हैं।’

हालांकि, वह यहां कहां ठहरे थे इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। मालूम हो कि ऋषिकेश में गंगा किनारे आस्था पथ बना गया है। जहां बड़ी संख्या में घूमने के लिए पर्यटक और तीर्थ यात्री पहुंचते हैं। बीते कुछ सालों में यहां तमाम नए निर्माण हुए हैं।’

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top