क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-सीमेंट से लदे ट्रोले के पीछे कार की टक्कर, 4 की मौत, एक घायल

देहरादून

सीमेंट से लदे ट्रोले के पीछे कार की टक्कर, 4 की मौत, एक घायल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी युवक हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के पास हुआ, जहां तेज़ रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्रोले में पीछे से जा घुसी। कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी।

आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्रोले से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन और दून अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top