
रुद्रपुर में उद्यमी ध्रुव मुंजाल की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
रुद्रपुर। उद्यमी की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने के लिए उनकी फोटो लगे वाटसएप नंबर पर लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं।
साथ ही महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसका पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
एलाइंस किंग्सटन स्टेटस काशीपुर रोड निवासी ध्रुव मुंजाल ने एसएसपी कार्यालय में की शिकायत में कहा था कि वह आर एप्स ग्रुप आफ कम्पनी के स्वामी हैं। समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और शहर व आस-पास होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में सम्मिलित रहते हैं। जिसके चलते कुछ लोग उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास कर रहे है।
एक मोबाइल नंबर 9286747911 के वाटसएप पर उनकी तस्वीर लगाकर एक व्यक्ति लोगों को फोन कर धनराशि की मांग कर रहा है। साथ ही नंबर से कई महिलाओं को अश्लील मैजेस भी किए हैं। जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। यही नहीं वाटसएप पर लगी उनकी तस्वीर के साथ उनका नाम ध्रुव मुंजाल भी लिखा हुआ है।
उन्होंने आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि माेबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।









