Department

Big Breaking:-आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई : रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई : रेखा आर्या

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र

हल्द्वानी, 18 जून। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में ब्लाक सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।


नैनीताल जनपद में कुल 484 पदों की रिक्तियां निकाली थी जिनमें से बुधवार को 36 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 287 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी पदों के लिए भी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करके नियुक्ति पत्र प्रदान करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की जो नियुक्ति हुई है उसमें सरकार ने पारदर्शिता की एक मिसाल कायम की है।

भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित लड़कियों और महिलाओं के चयन पर उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता था कि साल 2 साल अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के बाद अभिभावक उन्हें किसी प्री प्राइमरी स्कूल में एडमिशन करा देते थे। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में हाइली क्वालिफाइड कार्यकत्री और सहायिकाओं के मौजूद होने के चलते ऐसा नहीं होगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि
अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम राहुल शाह, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, अक्षय सुयाल, गोविंद सिंह, मनीष आर्य, भरत बल्दिया, कमल रावत आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top