Department

Big Breaking:-लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम

केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था।

केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने की इसकी पुष्टि की। 

शनिवार को केदारनाथ हेलिपैड से बमुश्किल 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। एम्स के पीआरओ ने बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। 

हेलिकॉप्टर की टेल बॉन टूटी है। कोई घायल नहीं है। हेली में केवल चालक सवार था। बता दें,  29 अक्तूबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था।  

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top