Department

Big Breaking:-डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान

पीआरडी स्वयं सेवकों की मई 2024 में चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में डयूटी लगाई गई थी। इसके लिए 32 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, लेकिन बजट की समाप्ति के बाद इनकी डयूटी समाप्त कर दी गई है।

प्रदेश में यातायात व्यवस्था संभाल रहे 2900 पीआरडी स्वयंसेवकों की डयूटी के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। जिसे देखते हुए इस महीने से इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है।

विभाग के निदेशक आशीष चौहान के मुताबिक चारधाम यात्रा के दौरान इन्हें लगाया गया, इसके बाद भी जरूरत के हिसाब से कुछ स्वयंसेवकों की डयूटी लगाई गई।

प्रदेश में दस हजार से ज्यादा पीआरडी स्वयं सेवकों में से 7514 डयूटी पर हैं। जिनसे पुलिस थाना और चौकियों में डयूटी के साथ ही सचिवालय, विधानसभा, आबकारी विभाग, आरटीओर, मंडी समिति, समाज कल्याण, जल संस्थान, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में डयूटी ली जा रही है।

इसमें 908 महिलाएं और 6608 पुरुष हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 2900 पीआरडी स्वयं सेवकों की मई 2024 में चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में डयूटी लगाई गई थी।

इसके लिए 32 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, लेकिन बजट की समाप्ति के बाद इनकी डयूटी समाप्त कर दी गई है। हालांकि इनमें से कुछ स्वयं सेवकों से फिर से काम लिया जाएगा। निदेशालय से इसके लिए बजट जारी हुआ है।

सरकार की बजट की उपलब्धता और मांग के हिसाब से पीआरडी स्वयं सेवकों की डयूटी लगाई जाती है। इनके लिए दिसंबर तक की स्वीकृति मिली थी। अब नई मांग आने पर ही इनकी डयूटी लगाई जाएगी।


-प्रमोद चंद्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी देहरादून

अधिकारियों के वेतन भत्ते बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे नियमित रोजगार के लिए कुछ नहीं है, 1948 का विभाग है, उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन दिया गया, वहीं, हमें छोड़ दिया गया, जब जरूरत होती है तभी हमसे काम लिया जाता है। पहले शिवरात्रि फिर होली का त्योहार है, बच्चों की फीस देनी है, परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे।


-प्रमोद मंद्रवाल, प्रदेश संयोजक प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top