Department

Big Breaking:-टोल प्लाजा पर किसानों का ‘हल्ला बोल’, समर्थन में राकेश टिकैत भी पहुंचे, महापंचायत का एलान

Haridwar News: स्मार्ट मीटर और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर देहरादून कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा बहादराबाद पर रोका था। इसके बाद से ही किसानों का प्रदर्शन जारी है।

हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना आज भी रहा रहा। धरने को समर्थन देने कांग्रेस विधायक भी टोल प्लाजा पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने महापंचायत का एलान किया।

बीते दिन बृहस्पतिवार की सुबह स्मार्ट मीटर और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर देहरादून कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा बहादराबाद पर रोका था। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

इसके साथ ही टोल प्लाजा की चार लेन को बंद करवाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक किसानों और प्रशासन के बीच चली वार्ता के बाद  मौके पर पहुंचे एडीओ को किसानों ने चार बिंदुओ की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी पहुंचे। 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन 28 अगस्त तक चलेगा। प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। प्रशासन लाठियों का जबाव दे।

28 को बहादराबाद टोल प्लाजा पर एक महापंचायत होगी। यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धरना स्थल पर प्रतिदिन जिला हरिद्वार से लगते जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के किसान नेता अधिक से अधिक संख्या में रहेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top