Department

Big Breaking:-लैंसडाउन वन प्रभाग में तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, तलाश में जुटी पुलिस

Kotdwar News: नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। इस दौरान विवेक पुत्र रमेश को गुलदार उठा कर ले गया।

कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में शुकवार देर रात एक तीन वर्ष के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 बजे की है। यहां नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। मजदूरों ने सड़क किनारे ही टैंट लगाए हैं।

इस दौरान विवेक पुत्र रमेश (03) निवासी नेपाल को गुलदार उठा कर ले गया। स्थानीय ग्रामीण और सतपुली पुलिस बच्चों की खोज में जुटी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top