Department

Big Breaking:-रुड़की में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत; केस दर्ज

रुड़की में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार अंकित को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज की एक बस में बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को खुलवाया।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नजरपुरा गांव निवासी अंकित श्याम के समय बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। राजमार्ग पर बने एक कट से बाइक निकल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। तब तक मंगलोर रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया ।वहीं ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

सूचना पाकर एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ मंगलौर विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया है। साथ इस मामले में बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top