Department

Big Breaking:-IMA पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान

दिनांक 14/06/2025 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान

उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा ।

दिनांक 14/06/2025 को समय प्रातः 04.30 से 12.00 बजे तक ।

नोटः- उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है ।

-यातायात प्लान-

1-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा ।


2-बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा ।

3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा ।

4-सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा ।


5-देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा ।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top