उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पंखे पर लटककर जान देने जा रहा था बीस वर्षीय युवक-मौके पर पहुंची पुलिस..

रुड़की। पारिवारिक स्थिति व घर वालों की डांट के कारण डिप्रेशन में आया युवक फांसी पर लटककर जान देने जा रहा था लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते युवक को बचा लिया। 

पुलिसकर्मियों द्वारा छत की टीन को फाड़कर अंदर पहुँचा गया था और अब युवक को चौकी में लाकर काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह भविष्य में ऐसा क़दम न उठाएं।

मामला श्यामपुर थानाक्षेत्र का है जहां शुक्रवार देर सांय पुलिस कंट्रोल रूम के 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चंडी घाट बस्ती में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही चौकी चंडी घाट पर नियुक्त कांस्टेबल विनीत एवं तेजेन्द्र तत्काल मौके पर पहुंचे। एक पुलिस कर्मी द्वारा युवक को अपनी बातों में लगाकर ध्यान डायवर्ट किया,

दूसरे के द्वारा बंद कमरे की छत की टीन उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पंखे पर लटके युवक को समय रहते नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।

युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी पुरी नगर,चंडी घाट बस्ती थाना श्यामपुर है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि युवक घरवालों की डांट से नाराज होकर कमरे में बंद हो गया था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। युवक की घर की स्थिति अत्यंत दुखद है युवक की एक बहन मानसिक रूप से विकलांग है।

दूसरी बहन दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है। युवक की माँ थर्ड स्टेज ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। पिता श्मशान घाट के पास दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उक्त युवक ने 12वीं पास की है तथा वर्तमान में बेरोजगार है एवं परिवार का इकलौता बेटा है।

परिजनों द्वारा बताया कि युवक काफी समय से गुमशुम रहता है और डिप्रेशन की स्थिति में जीवन समाप्त करने की सोच रहा था। लेकिन हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई।

वर्तमान में युवक को चौकी चंडी घाट लाकर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके और वह दोबारा ऐसा कदम न उठाए।

साथ ही परिजनों को कहा गया है कि उक्त डांटना नहीं है तथा उससे बातचीत करते रहेंlपरिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस के त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top