उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड के हल्द्वानी में हकीम ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, महिला की मौत

हल्द्वानी में गर्दन दर्द का इलाज कराने गई एक महिला की हकीम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

हल्द्वानी। गर्दन के दर्द का इलाज कराने हकीम के पास पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मालिश करने के बाद हकीम ने महिला की गर्दन को जोर से हिला दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिछले चार-पांच माह से था गर्दन में दर्द 

पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र वर्तमान में दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहते हैं और निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में पिछले चार-पांच माह से दर्द था। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

शनिवार को लोगों के कहने पर वह पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित एक हकीम के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे। रामचंद्र के अनुसार, हकीम ने पहले मीनाक्षी की गर्दन की मालिश की। इसके बाद उसकी गर्दन को जोर से हिला दिया। आरोप है कि इसके बाद मीनाक्षी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top